जानिए एक चुकंदर खाने से क्या फायदे होतें है | Medicine Media

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही चुकंदर बाजारों में ज्यादा दिखने और बिकने लगती है, क्युकी चुकंदर की गाजर के ज्यूस में 10% मात्रा ज़रूर मिलायी जाती है, चुकंदर शरीर की कमजोरी दूर करने में अत्यंत लाभदायक है |


जानिए एक चुकंदर खाने से क्या फायदे होते हैं |


1)
चुकंदर का सेवन करने से एनीमिया (खून की कमी ), कब्ज, माहवारी की समस्या दूर होती है।


2)
चुकंदर का सेवन शरीर में खून की मात्रा बढ़ाता है, इसलिए महिलाओं के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है।


3)
चुकंदर का सेवन सलाद जूस के रूप में करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, विटामिन डी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं।


4)
आयुर्वेद में बताया गया है कि यह खून तो बढ़ाता ही है, साथ ही पेशाब संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है।


5)
चुकंदर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जिस वजह से ये कब्ज और बवासीर की तकलीफ को दूर करने में सहायक होता है।


6)
चुकंदर का सेवन शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकाल देता है और इस कारण रक्त साफ हो जाता है।


7)
इसे रोज़ाना खाया जाए तो ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है।


8)
चुकंदर शरीर में कैल्शियम को बढ़ाता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।


Post a Comment

0 Comments